पश्चिम बंगाल

पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

Admin4
19 Aug 2023 11:19 PM IST
पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
x
अलीपुरद्वार। जिले के अटियाबारी चाय बागान में वन विभाग के एक पिंजरे में Saturday को एक वयस्क नर तेंदुआ को कैद हो गया है. तेंदुए के बाद चाय बागान के निवासियों ने राहत की सांस ली है. बताया जा रहा है कि चाय श्रमिकों ने अटियाबारी चाय बागान के नौ नंबर सेक्शन में वन विभाग के द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुए को फंसा हुआ देखा. इसकी सूचना वन विभाग को दी. सूचना पर निमती रेंज के वनकर्मी पहुंचे और पिंजरे में कैद तेंदुआ को अपने कब्जे में लेकर राजाभातखावा ले गए. बताया जा रहा है कि जहां प्रारंभिक उपचार के बाद बक्सा बाघ परियोजना के जंगल में छोड़ दिया जाएगा.
Next Story