पश्चिम बंगाल

पूजा में भगदड़ को लेकर कुणाल घोष का हमला, प्रशासन की विफलता करार

Admindelhi1
19 Oct 2026 10:12 AM IST
पूजा में भगदड़ को लेकर कुणाल घोष का हमला, प्रशासन की विफलता करार
x
प्रशासनिक चूक के कारण हुई चोरबागान पूजा भगदड़ : कुणाल घोष

कोलकाता: तृणमूल विधायक कुणाल घोष ने उत्तर कोलकाता के चोरबागान स्थित दुर्गा पूजा मंडप में हुई भगदड़ पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस पूरी घटना को 'प्रशासन की चरम व्यर्थता' बताते हुए कहा कि संबंधित पूजा कमिटी इसकी पूरी ज़िम्मेदारी ले।

कुणाल घोष ने रविवार सुबह अस्पताल में मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह हादसा प्रशासन की बहुत बड़ी नाकामी है। संबंधित पूजा कमिटी को इसकी पूरी ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए। इसमें कई असरदार लोग शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने हालात का आंकलन करने के बाद कई ज़रूरी मांगें भी उठाईं। उन्होंने कहा, हमारी प्राथमिक मांग है- इस मेडिकल कॉलेज में जो 19 शव हैं, उनका बिना किसी देरी के तुरंत पोस्टमार्टम किया जाए। पुलिस को कड़ी नज़र रखनी चाहिए ताकि मृतक के परिवार वालों को कोई परेशानी न हो और उनका अंतिम संस्कार आसानी से हो सके। उन्होंने कहा कि यहां इलाज के लिए भर्ती हर मरीज़ को बेहतर से बेहतर इलाज किया जाए।

Next Story