पश्चिम बंगाल

Kolkata: दो नाबालिक लड़कियों को एक कमरे में बंद कर उनके साथ यौन शोषण

Admindelhi1
11 April 2025 3:54 PM IST
Kolkata: दो नाबालिक लड़कियों को एक कमरे में बंद कर उनके साथ यौन शोषण
x
"एक आरोपित गिरफ्तार अन्य अभी तक फरार"

कोलकाता: राजधानी कोलकाता से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि दो नाबालिक लड़कियों को एक कमरे में बंद कर उनके साथ यौन शोषण किया गया। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपित अभी फरार है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार रात दोनों लड़कियां खेलने के लिए घर से निकली थीं। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। लगभग एक घंटे बाद सरसुना के चंद्रपल्ली इलाके के एक मकान में दोनों लड़कियां मिलीं।

पीड़िताओं ने बताया कि विश्वजीत उर्फ सुखेन और कालू नाम के दो युवकों ने उन्हें उस मकान में बंद कर दिया था और वहीं उनके साथ शारीरिक शोषण किया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने सरसुना थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विश्वजीत उर्फ सुखेन को गिरफ्तार कर लिया। वह ठाकुरपुकुर के शशिभूषण रोड का निवासी है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा आठ और 10 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हालांकि, घटना के बाद से दूसरा आरोपित कालू फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शुक्रवार को विश्वजीत को अदालत में पेश किया गया है।

Next Story