- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- Kolkata: न्यू बैरकपुर...
पश्चिम बंगाल
Kolkata: न्यू बैरकपुर में 27 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Admindelhi1
10 Jan 2026 11:08 AM IST

x
कोलकाता: शिबदासपुर थाना पुलिस ने बैरकपुर डिटेक्टिव डिपार्टमेंट के सक्रिय सहयोग से गुरुवार रात न्यू बैरकपुर के नया हाट बाजार इलाके में अभियान चलाकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से एक कंटेनर में रखा गया 27 किलो गांजा बरामद किया है।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अगापुर निवासी विश्वजीत राय (34), जलपाईगुड़ी निवासी सुजीत बड़ुआ (36) और अजय विश्वास (44) रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपितों को गांजा की तस्करी के दौरान पकड़ा गया। कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए कंटेनर समेत 27 किलो गांजा जब्त कर लिया गया है। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से कंटेनर में लोड किया गया था और इसे किस उद्देश्य से कहां ले जाया जा रहा था।
Tagsकोलकातान्यू बैरकपुर27 किलो गांजातीन तस्करगिरफ्तारKolkataNew Barrackpore27 kg of cannabisthree smugglers arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





