पश्चिम बंगाल

Kolkata: पहले चरण के मतदान पर चुनाव आयोग की कड़ी नजर

Admindelhi1
21 April 2026 2:29 PM IST
Kolkata: पहले चरण के मतदान पर चुनाव आयोग की कड़ी नजर
x
"मतदान प्रक्रिया पर सख्त नजर"

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान से पहले चुनाव आयोग ने राज्य के छह जिलों को विशेष निगरानी में रखा है। आयोग ने इन जिलों को अति संवेदनशील श्रेणी में चिह्नित किया है। जिन जिलों पर खास नजर रखी जा रही है, उनमें मालदा, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बर्धमान और उत्तर दिनाजपुर शामिल हैं। यह जानकारी चुनाव आयोग के सूत्रों से मिली है।

सूत्रों के अनुसार, आयोग के अधिकारियों ने बंगाल में पिछले 15 वर्षों के चुनावी इतिहास की समीक्षा की है। इसके बाद यह निर्णय लिया गया है कि इस बार किसी भी प्रकार के विवाद, हिंसा और अशांति को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

चुनाव आयोग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिन लोगों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में गिरफ्तारी वारंट जारी हैं, उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए। साथ ही संभावित उपद्रवियों और अशांति फैलाने वालों पर भी नजर रखने तथा आवश्यक होने पर उन्हें हिरासत में लेने को कहा गया है।

आयोग का मानना है कि इन छह जिलों में पूर्व के चुनावों के दौरान कई अप्रिय घटनाएं हुई थीं। इसी कारण इस बार अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की जा रही है, ताकि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से कराया जा सके।

चुनाव आयोग पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि 2026 का विधानसभा चुनाव रक्तपात रहित, निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण कराया जाएगा। अब आयोग के ताजा कदम को उसी दिशा में एक और बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

Next Story