पश्चिम बंगाल

Kolkata: कालीघाट में नारेबाजी से सियासी हलचल

Admindelhi1
30 April 2026 9:37 AM IST
Kolkata: कालीघाट में नारेबाजी से सियासी हलचल
x

कोलकाता: भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी के बीच कड़ी टक्कर वाले भवानीपुर क्षेत्र में दूसरे चरण के मतदान के दौरान कालीघाट इलाके में बुधवार को तनाव की स्थिति बन गई।

बताया गया कि जब भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी बूथों का दौरा करने पहुंचे, तब वहां मौजूद तृणमूल कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें घेरकर “चोर-चोर” के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके जवाब में भाजपा समर्थकों ने “जय श्रीराम” के नारे लगाए। दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी से कालीघाट रोड और हरिश मुखर्जी रोड के मोड़ पर माहौल गरमा गया।

स्थिति बिगड़ती देख शुभेंदु अधिकारी ने वहीं से चुनाव आयोग को शिकायत की और फोन कर केंद्रीय बल बुलाने की बात कही। कुछ ही मिनटों में बड़ी संख्या में पुलिस और केंद्रीय बल मौके पर पहुंच गए। हालात को काबू में करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किए जाने की भी खबर है।

इस बीच तृणमूल की पार्षद और ममता बनर्जी की भाभी कजरी बनर्जी भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था, लेकिन शुभेंदु अधिकारी की शिकायत के बाद पुलिस और केंद्रीय बल ने लाठीचार्ज किया।

Next Story