पश्चिम बंगाल

Kolkata: शुभेंदु अधिकारी ने विश्वकर्मा पूजा पर श्रमिकों को दी बधाई

Admindelhi1
18 Sept 2026 5:24 PM IST
Kolkata: शुभेंदु अधिकारी ने विश्वकर्मा पूजा पर श्रमिकों को दी बधाई
x
सीएम शुभेंदु अधिकारी ने दी विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं

कोलकाता: वास्तुकला, शिल्प और सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा के पावन अवसर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने समाज और सभ्यता के निर्माण में तकनीकी एवं श्रमिक वर्ग के अथक योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया है।

सोशल मीडिया एक्स पर शुक्रवार को जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे समाज की प्रगति के पीछे जिन हाथों का निरंतर योगदान है, उन सभी कारीगरों, वास्तुकारों, प्रौद्योगिकीविदों, मैकेनिकों और कारखानों के मेहनती श्रमिकों को वे अंतर्मन से प्रणाम करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन कामगारों का अथक परिश्रम, उनकी मेधा और कौशल ही देश व समाज के विकास की मुख्य चालिकाशक्ति है।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा से राज्यवासियों की सुख, समृद्धि और सफलता की कामना की। उन्होंने अपनी प्रार्थना में लिखा कि श्रमिकों का हर कार्यक्षेत्र सुरक्षित हो और पश्चिम बंगाल के घर-घर में आत्मनिर्भरता का प्रकाश फैले।

Next Story