पश्चिम बंगाल

Kolkata: नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण पर शुभेंदु अधिकारी ने दी शुभकामनाएं

Admindelhi1
20 Nov 2025 6:09 PM IST
Kolkata: नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण पर शुभेंदु अधिकारी ने दी शुभकामनाएं
x
"बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शुभेंदु अधिकारी का अभिनंदन"

कोलकाता: बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को साेशल मीडिया एक्स पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण पर हार्दिक बधाई दी।

अपने पोस्ट में भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने लिखा कि आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में माननीय श्री नीतीश कुमार जी द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई।

इसके साथ ही उन्होंने बिहार के दोनों नवनियुक्त उपमुख्यमंत्रियों सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को भी पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा मंगल पांडेय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।

शुभेंदु अधिकारी ने नई एनडीए सरकार से आशा व्यक्त करते हुए लिखा कि उनके नेतृत्व में बिहार की जनता की सेवा और विकास के नए संकल्प पूर्ण होंगे। उन्होंने कहा कि आपकी नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार को प्रगति की नई ऊंचाईयों पर ले जाने का प्रयास करेगी।

बिहार में हुई राजनीतिक हलचल पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रियाएं जारी हैं, और इसी क्रम में शुभेंदु अधिकारी का यह संदेश सुर्खियों में है।

Next Story