पश्चिम बंगाल

Kolkata: पुण्यतिथि पर अजय मुखर्जी को याद कर भावुक हुए शुभेंदु अधिकारी

Admindelhi1
27 May 2026 3:01 PM IST
Kolkata: पुण्यतिथि पर अजय मुखर्जी को याद कर भावुक हुए शुभेंदु अधिकारी
x
अजय मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर दो अलग-अलग पोस्ट कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी अजय मुखर्जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

अपने पहले पोस्ट में शुभेंदु अधिकारी ने लिखा कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी अजय मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की राजनीति के मजबूत स्तंभ और “माटी के सच्चे सपूत” अजय मुखर्जी ने भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान ‘ताम्रलिप्त राष्ट्रीय सरकार’ के गठन में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी, जो आज भी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी हुई है।

वहीं दूसरे पोस्ट में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व और अथक प्रयासों ने भारत के बुनियादी ढांचे को नई दिशा दी है तथा विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी का नया मानक स्थापित किया है। शुभेंदु अधिकारी ने मां काली से गडकरी के उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्रसेवा के लिए दीर्घायु की प्रार्थना भी की।

Next Story