पश्चिम बंगाल

Kolkata: दिनदहाड़े चली गोलियां, हरिदेबपुर में महिला गंभीर रूप से घायल

Admindelhi1
3 Nov 2025 2:03 PM IST
Kolkata: दिनदहाड़े चली गोलियां, हरिदेबपुर में महिला गंभीर रूप से घायल
x

कोलकाता: सोमवार सुबह सात बजे हरिदेबपुर में एक महिला को निशाना बनाकर अज्ञात बदमाश ने सड़क पर ही गोली चला दी। घायल महिला को पहले एमआरआई बागुईआटी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर एसएसकेएम अस्पताल स्थानांतरित किया गया।

पुलिस के मुताबिक, घायल महिला का नाम मौसुमी हलदार है और उनकी उम्र 38 वर्ष है। वह स्थानीय निवासी हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक बाइक पर आया और अचानक गोली चलाकर फरार हो गया। महिला की पीठ में गोली लगने की जानकारी मिली है। घटना की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे, जबकि महिला के बेटे ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

इधर, सूचना मिलते ही हरिदेबपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि हमलावर की पहचान और वारदात के कारण का पता लगाया जा सके। घटना से इलाके में भय का माहौल है। पुलिस मामले की सभी संभावित कोणों से जांच कर रही है।

Next Story