पश्चिम बंगाल

Kolkata: ममता के गढ़ में शाह का हमला, सियासी गरमाहट

Admindelhi1
2 April 2026 3:33 PM IST
Kolkata: ममता के गढ़ में शाह का हमला, सियासी गरमाहट
x

कोलकाता: विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में जोरदार रोड शो कर चुनावी बिगुल फूंक दिया। यह इलाका मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गढ़ माना जाता है, ऐसे में शाह का यह शक्ति प्रदर्शन राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।

रोड शो से पहले हाजरा मोड़ पर आयोजित सभा में अमित शाह ने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरा पश्चिम बंगाल अब बदलाव के मूड में है और राज्य की जनता भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति से छुटकारा चाहती है। शाह ने दावा किया कि आगामी 5 मई को राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और ममता बनर्जी की विदाई तय है।

उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अगर भवानीपुर की जनता इस बार परिवर्तन का साथ देती है, तो पूरे बंगाल में बदलाव अपने आप हो जाएगा। शाह ने इसे “शॉर्टकट फॉर्मूला” बताते हुए कहा कि एक सीट की जीत पूरे प्रदेश की राजनीति बदल सकती है। उनके भाषण के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे, जिससे माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा नजर आया।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद रहे, जो भवानीपुर सीट से चुनाव मैदान में हैं। शाह ने कहा कि उन्होंने स्वयं सुवेंदु अधिकारी को ममता बनर्जी के गढ़ में चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया, ताकि सीधी टक्कर देकर जनता को विकल्प दिया जा सके। उन्होंने याद दिलाया कि 2021 के चुनाव में नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ा था और इस बार भी जनता उन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार है।

रोड शो करीब दो किलोमीटर तक चला, जिसमें भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेता इस दौरान मौजूद रहे। शाह ने यह भी घोषणा की कि वे चुनाव के दौरान 15 दिन तक पश्चिम बंगाल में रहकर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

वहीं, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भवानीपुर में यह मुकाबला इस बार बेहद दिलचस्प होने जा रहा है, क्योंकि यहां सीधी टक्कर राज्य की सत्ता की दिशा तय कर सकती है। फिलहाल, बंगाल की सियासत में बयानबाजी और शक्ति प्रदर्शन का दौर तेज हो चुका है, और आने वाले दिनों में चुनावी तापमान और बढ़ने की संभावना

Next Story