पश्चिम बंगाल

Kolkata: पाकिस्तानी नागरिक राना रऊफ केस में एक और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Admindelhi1
17 Aug 2026 7:31 PM IST
Kolkata: पाकिस्तानी नागरिक राना रऊफ केस में एक और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
x
राना रऊफ केस में पुलिस का शिकंजा, एक और युवक गिरफ्तार

कोलकाता: पाकिस्तानी नागरिक राना रऊफ उर्फ वाहाब आलम को नेपाल के काठमांडू से पश्चिम बंगाल के कोलकाता लाने और उसके लिए भारतीय पहचान के फर्जी दस्तावेज तैयार कराने के आरोप में बंगाल पुलिस की विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने एक और युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान इमरान हुसैन के रूप में हुई है। वह तपसिया का निवासी है।एसटीएफ ने स्वतंत्रता दिवस से पहले 12 अगस्त को उत्तर 24 परगना जिले के हाबड़ा से राना रऊफ को गिरफ्तार किया था।

जांच में सामने आया कि रऊफ फर्जी पहचान के आधार पर कोलकाता में रह रहा था। वह नेपाल के रास्ते भारत आया था। जांच एजेंसियों को उसके पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंध होने का भी पता चला है।प्रारंभिक जांच के अनुसार, राना को भारत में एक गुप्त नेटवर्क तैयार करने का जिम्मा दिया गया था। वह संवेदनशील और गोपनीय सूचनाएं जुटाने के लिए लोगों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि उसने बांग्लादेश के रास्ते भागने की योजना बनाई थी।राना को इस काम में मदद करने के आरोप में तपसिया निवासी इजाज अली को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। एसटीएफ के अनुसार, इजाज राना के सहयोगी के रूप में काम कर रहा था। अब जांच के दौरान इमरान हुसैन की भूमिका सामने आई है।

सटीएफ का आरोप है कि इमरान ने राना के लिए फर्जी भारतीय दस्तावेज तैयार कराने में मदद की थी। इसके अलावा वह खुद काठमांडू गया था और वहां से राना को कोलकाता लेकर आया था। राना कोलकाता के तपसिया इलाके में ही रह रहा था।इमरान को सोमवार को बारासात अदालत में पेश किया गया। उसे पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने की मांग की गई है। एसटीएफ को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

Next Story