पश्चिम बंगाल

Kolkata: गंगा में NCC कैडेट्स ने तय की 400 किमी से अधिक दूरी

Admindelhi1
6 Nov 2025 4:52 PM IST
Kolkata: गंगा में NCC कैडेट्स ने तय की 400 किमी से अधिक दूरी
x

कोलकाता: रोमांच, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के अद्भुत संगम का प्रदर्शन करते हुए पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम निदेशालय के 60 नौसैनिक एनसीसी कैडेटों ने बुधवार को फरक्का से कोलकाता तक गंगा नदी के मार्ग से एक प्रेरक सेलिंग अभियान की शुरुआत की। 20 दिनों तक चलने वाले इस अभियान में कैडेट 400 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेंगे। यह यात्रा वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राष्ट्र की एकता और देशभक्ति की भावना को समर्पित की गई है।

रक्षा मंत्रालय के पूर्वी कमान मुख्यालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी बयान में बताया गया है कि उत्साहपूर्ण माहौल में फ्लैग-ऑफ किए गए इस अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय कैडेट कोर के मूल मूल्यों - टीमवर्क, सहनशीलता और नेतृत्व - का प्रदर्शन करना है। गंगा की जलधारा में आगे बढ़ते हुए कैडेट न सिर्फ अपने शारीरिक और मानसिक सामर्थ्य की परीक्षा देंगे, बल्कि नदी तट के विभिन्न समुदायों के साथ संवाद भी स्थापित करेंगे।

यात्रा के दौरान कैडेट कई स्थानों पर सामाजिक सेवा और सामुदायिक विकास कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इनमें जागरूकता अभियान, स्वच्छता गतिविधियां, वृक्षारोपण तथा स्थानीय युवाओं के साथ संवाद शामिल है, जिससे नागरिक जिम्मेदारी और राष्ट्रीय एकता की भावना को और सुदृढ़ किया जाएगा।

परंपरा और वीरता के इस अनूठे संगम के माध्यम से राष्ट्रीय कैडेट कोर का यह अभियान कैडेटों में सौहार्द की भावना को मजबूत करने के साथ ही राष्ट्र निर्माण के प्रति एनसीसी की निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

Next Story