पश्चिम बंगाल

Kolkata: इथेनॉल और ई-20 से जुड़ी संभावनाओं पर मंत्री भास्कर भट्टाचार्य ने रखी बात

Admindelhi1
18 Aug 2026 1:57 PM IST
Kolkata: इथेनॉल और ई-20 से जुड़ी संभावनाओं पर मंत्री भास्कर भट्टाचार्य ने रखी बात
x
इथेनॉल आधारित ई-20 के फायदे बताए, मंत्री भास्कर भट्टाचार्य ने दी जानकारी

कोलकाता: इथेनॉल और ई-20 ईंधन को लेकर चल रही चर्चाओं और कथित दुष्प्रचार के बीच पश्चिम बंगाल के पीएचई एवं श्रम विभाग के राज्य मंत्री भास्कर भट्टाचार्य ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए इसके फायदे गिनाए। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट कर कहा कि इथेनॉल को लेकर फैलाई जा रही विभिन्न भ्रांतियों के बीच इसके वास्तविक पक्ष को समझना जरूरी है।

मंत्री ने अपने पोस्ट में कहा कि देश में कृषि उत्पादों और उनके उप-उत्पादों से तैयार इथेनॉल किसानों, उद्योग और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसके साथ ही यह जीवाश्म ईंधन पर देश की निर्भरता कम करने में भी मददगार हो सकता है।

भास्कर भट्टाचार्य ने कहा कि देश में विकसित तकनीक से तैयार यह वैकल्पिक ईंधन पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा के विकल्पों को बढ़ावा देने के साथ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को भी मजबूत कर सकता है।

उन्होंने अपने संदेश में देशहित और किसान हित को प्राथमिकता देते हुए लोगों से स्वदेशी ऊर्जा विकल्पों को अपनाने की अपील की। मंत्री ने कहा कि देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ किसानों और घरेलू अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में इथेनॉल महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

मंत्री की यह पोस्ट ऐसे समय सामने आई है, जब ई-20 पेट्रोल और इथेनॉल मिश्रण को लेकर देशभर में इसके लाभ, प्रभाव और उपयोगिता पर बहस जारी है।

Next Story