पश्चिम बंगाल

Kolkata: मीनाक्षी शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनीं बीजेएमसी महासचिव

Admindelhi1
6 Jun 2026 3:19 PM IST
Kolkata: मीनाक्षी शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनीं बीजेएमसी महासचिव
x

कोलकाता: अभिनेत्री मीनाक्षी शर्मा (शनाया) को भारतीय जनता मजदूर सेल (बीजेएमसी) का राष्ट्रीय महासचिव (महिला शाखा) नियुक्त किया गया। एक संवाददाता सम्मेलन में बीजेएमसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्णब चटर्जी एवं राष्ट्रीय महासचिव जगदीश यादव ने उक्त घोषणा की।

डॉ. अर्णब चटर्जी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि फिल्म जगत से जुड़े तमाम लोग बीजेएमसी का झंडा थाम सकते हैं। उक्त मामले को अभिनेत्री मीनाक्षी शर्मा (शनाया) देखेंगी।

अपनी नियुक्ति पर मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि महाकाली की नगरी में इस तरह की जिम्मेदारी पाकर वह अभिभूत हैं और हर सम्भव जिम्मेदारी को निभाने की कोशिश करेंगी।

शुक्रवार को हुए नए फेरबदल में चिन्मय राय को बंगाल का प्रदेश अध्यक्ष, देवेन्द्रनाथ दास को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तथा प्रणती हल्दर, केया मालिक व वाणी हल्दर को प्रदेश महिला महासचिव नियुक्त किया गया।

इस दौरान बीजेएमसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अरमान गांगुली, राज्य महासचिव वसीम अहमद, राज्य अध्यक्ष, महिला मोर्चा माया बाग सहित बीजेएमसी व एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Next Story