- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- Kolkata: 7 वर्षीय...
पश्चिम बंगाल
Kolkata: 7 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म और हत्या करने वाले व्यक्ति को फांसी की सजा
Tara Tandi
27 Sept 2024 10:55 AM IST

x
Kolkata कोलकाता: कोलकाता की एक अदालत ने 2023 में 7 वर्षीय एक बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के अपराध को दुर्लभतम श्रेणी का बताते हुए आरोपी को वीरवार को मौत की सजा सुनाई। दक्षिण-पूर्व कोलकाता के तिलजला में पिछले वर्ष 26 मार्च को किसी काम से अपने घर से निकली बच्ची लापता हो गई थी। पुलिस ने लापता होने की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और उसके शव को पास के एक फ्लैट से बरामद किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अपराध की पुष्टि होने के बाद बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोप में फ्लैट में रह रहे किराएदार को गिरफ्तार कर लिया गया। शव पर धारदार हथियार से किए गए घाव और दुष्कर्म के बाद गला घोंटने के निशान थे। अलीपुर स्थित यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अदालत के विशेष न्यायाधीश सुदिप्तो भट्टाचार्य ने आरोपी को दुष्कर्म और हत्या के लिए दोषी करार दिया और उसे मौत की सजा सनुाई। अदालत ने इसे दुर्लभतम अपराध करार दिया।
TagsKolkata 7 वर्षीय मासूमदुष्कर्म हत्याव्यक्ति फांसी सजाKolkata 7 year old innocentrape murderperson sentenced to deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





