- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- Kolkata: ममता बनर्जी...
पश्चिम बंगाल
Kolkata: ममता बनर्जी ने संगीत जगत के सितारे सचिन देव बर्मन को याद किया
Admindelhi1
1 Oct 2025 12:25 PM IST

x
कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय संगीत जगत के महान गायक और संगीतकार सचिन देव बर्मन की जयंती पर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने बुधवार सुबह सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि सचिन देव बर्मन ने अपने अद्भुत गायन और संगीत रचनाओं से भारतीय संगीत को नई ऊंचाई दी। उनकी धुनें आज भी पीढ़ी दर पीढ़ी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करती हैं।
सचिन देव बर्मन का जन्म त्रिपुरा के राजपरिवार में हुआ था। वे हिंदी और बांग्ला फिल्मों के सुप्रसिद्ध गायक व संगीतकार बने। भारतीय सिनेमा को उन्होंने ऐसे अमर गीत दिए जो आज भी संगीत प्रेमियों के बीच समान रूप से लोकप्रिय हैं।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि इस खास दिन पर हम सब मिलकर इस महान कलाकार के योगदान को याद करें और उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करें।
Tagsकोलकाताममता बनर्जीसंगीत जगतसितारेसचिन देव बर्मनयादKolkataMamata Banerjeemusic industrystarsSachin Dev Burmanmemoriesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





