पश्चिम बंगाल

Kolkata: ममता बनर्जी ने किया हजारिका को नमन

Admindelhi1
8 Sept 2025 1:20 PM IST
Kolkata: ममता बनर्जी ने किया हजारिका को नमन
x

कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को असम के महान संगीतकार और गायक भूपेन हजारिका को उनके जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखते हुए कहा कि स्वनामधन्य संगीतकार और गीतकार भूपेन हजारिका के जन्मदिवस पर मैं उन्हें अपनी गहरी श्रद्धांजलि देती हूं।

भूपेन हजारिका का जन्म आठ सितम्बर 1926 को असम के सदिया में हुआ था। वे केवल गायक ही नहीं, बल्कि संगीतकार, गीतकार, फिल्म निर्माता और लेखक भी थे। उनके गीतों में मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक सरोकारों और पूर्वोत्तर भारत की संस्कृति की झलक मिलती है। उनकी आवाज़ और संगीत ने पूरे देश में उन्हें लोकप्रिय बनाया।

भूपेन हजारिका ने असमिया के साथ-साथ हिंदी और बांग्ला में भी कई अमर गीत दिए। वे भारतीय जनजीवन और आम लोगों की पीड़ा को सुरों में पिरोने के लिए जाने जाते थे। "गंगा तुम बहती हो क्यों" जैसे उनके गीत आज भी लोगों के दिलों को छूते हैं।

हजारिका को पद्मश्री, पद्मभूषण और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2019 में उन्हें भारत रत्न से भी नवाजा गया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी रचनाएं और गीत समाज को दिशा देने वाले रहे हैं। वे सदैव प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे।

Next Story