पश्चिम बंगाल

Kolkata: ओणम पर ममता बनर्जी ने दी हार्दिक बधाई

Admindelhi1
5 Sept 2025 6:36 PM IST
Kolkata: ओणम पर ममता बनर्जी ने दी हार्दिक बधाई
x

कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ओणम के अवसर पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह त्यौहार सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आए। मुख्यमंत्री ने लिखा, ओणम के हर्षोल्लासपूर्ण अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व आपके जीवन में अपार आनंद और समृद्धि लेकर आए।

दरअसल, ओणम दक्षिण भारत, विशेषकर केरल का प्रमुख त्योहार है। यह पर्व भगवान महाबली की याद में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान महाबली धरती पर आते हैं और अपने लोगों से मिलते हैं। ओणम फसल कटाई से जुड़ा पर्व भी है, जो समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।

ओणम दस दिनों तक चलने वाला महापर्व है। घरों के आंगन में फूलों की सजावट की जाती है जिसे ‘पुकलम’ कहा जाता है। पारंपरिक नृत्य, नाव दौड़ और विशेष भोज ‘ओणम सद्या’ इसकी खास पहचान हैं। लोग नए वस्त्र धारण करते हैं और परंपरागत व्यंजनों का आनंद लेते हैं।

Next Story