पश्चिम बंगाल

Kolkata: रेलवे का बड़ा बदलाव, कई ट्रेनों का टर्मिनल हावड़ा से बदलकर शालीमार किया

Admindelhi1
18 Aug 2026 5:54 PM IST
Kolkata: रेलवे का बड़ा बदलाव, कई ट्रेनों का टर्मिनल हावड़ा से बदलकर शालीमार किया
x
हावड़ा से नहीं चलेंगी कई ट्रेनें, अब शालीमार होगा नया टर्मिनल

कोलकाता: कोलकाता महानगर क्षेत्र में टर्मिनल सुविधाओं के बेहतर उपयोग और रेल परिचालन को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से रेलवे ने हावड़ा और संतरागाछी से चलने वाली तथा वहां समाप्त होने वाली कई ट्रेनों के टर्मिनल में बदलाव किया है। रेलवे द्वारा सोमवार शाम जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन ट्रेनों का संचालन अब निर्धारित तिथियों से शालीमार और संतरागाछी से किया जाएगा।

रेलवे के अनुसार, 22851 संतरागाछी-मंगलुरु सेंट्रल सुपरफास्ट ट्रेन का टर्मिनल 29 अक्टूबर से संतरागाछी के स्थान पर शालीमार होगा। वापसी में 22852 मंगलुरु सेंट्रल-संतरागाछी सुपरफास्ट ट्रेन 31 अक्टूबर से संतरागाछी के बजाय शालीमार तक चलेगी।

18009 संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस 30 अक्टूबर से संतरागाछी के बजाय शालीमार से चलेगी। इसकी वापसी सेवा 18010 अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस एक नवंबर से अजमेर से चलकर संतरागाछी के स्थान पर शालीमार में समाप्त होगी।

इसी तरह 22817 हावड़ा-मैसूर सुपरफास्ट ट्रेन 30 अक्टूबर से हावड़ा के बजाय शालीमार से चलेगी। वापसी में 22818 मैसूर-हावड़ा सुपरफास्ट ट्रेन एक नवंबर से हावड़ा के बजाय शालीमार में समाप्त होगी।

12867 हावड़ा-पुडुचेरी सुपरफास्ट ट्रेन का प्रारंभिक स्टेशन 25 अक्टूबर से हावड़ा के स्थान पर शालीमार होगा। वापसी में 12868 पुडुचेरी-हावड़ा सुपरफास्ट ट्रेन 28 अक्टूबर से हावड़ा के बजाय शालीमार में समाप्त होगी।

इसके अलावा 12884 पुरुलिया-हावड़ा सुपरफास्ट ट्रेन 25 अक्टूबर से हावड़ा के बजाय संतरागाछी में समाप्त होगी।

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेनों के संशोधित प्रारंभिक और अंतिम स्टेशनों की जानकारी लेने की अपील की है।

Next Story