पश्चिम बंगाल

Kolkata: दमदम नगर पालिका में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, चेयरमैन-उपाध्यक्ष का इस्तीफा

Admindelhi1
17 Jun 2026 12:48 PM IST
Kolkata: दमदम नगर पालिका में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, चेयरमैन-उपाध्यक्ष का इस्तीफा
x
"दोनों पदाधिकारियों के इस्तीफे से नए समीकरणों की अटकलें"

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की दमदम नगर पालिका के चेयरमैन हरिंदर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ ही नगर पालिका के वाइस चेयरमैन वरुण नट्ट ने भी पद छोड़ दिया। मंगलवार को दोनों नेताओं ने नगर पालिका भवन पहुंचकर कार्यकारी अधिकारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

दोनों प्रमुख पदाधिकारियों के इस्तीफे के बाद दमदम नगर पालिका का प्रशासनिक कामकाज फिलहाल लगभग निष्क्रिय हो गया है। हरिंदर सिंह लंबे समय से नगर पालिका की राजनीति से जुड़े रहे हैं। वह तीन दशक से अधिक समय तक पार्षद रहे और करीब एक दशक से अधिक समय तक चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालते रहे।

इस घटनाक्रम के बाद दमदम नगर पालिका बोर्ड के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। चेयरमैन और वाइस चेयरमैन दोनों ने अपने इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत कारण बताया है। उल्लेखनीय है कि राज्य में चार जून के बाद बदले राजनीतिक हालात के बीच कई नगर पालिकाओं के चेयरमैन और पार्षद लगातार इस्तीफा दे रहे हैं। अब इस सूची में दमदम नगर पालिका का नाम भी जुड़ गया है।

Next Story