पश्चिम बंगाल

Kolkata: दिल्ली विस्फोट को लेकर महुआ मोइत्रा ने अमित शाह पर बोला हमला

Admindelhi1
11 Nov 2025 5:29 PM IST
Kolkata: दिल्ली विस्फोट को लेकर महुआ मोइत्रा ने अमित शाह पर बोला हमला
x

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा ने दिल्ली में हुए कार विस्फोट को लेकर मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला।

मोइत्रा ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “भारत को एक सक्षम गृह मंत्री की जरूरत है, न कि हर समय नफरत फैलाने वाले मंत्री की। क्या हमारी सीमाओं और हमारे शहरों दोनों की रक्षा का कर्तव्य अमित शाह का नहीं है? वह सभी मामलों में विफल क्यों हो रहे हैं?”

दिल्ली में लाल किले के पास हुए जोरदार विस्फोट में कम से कम नौ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई घायल हैं।

Next Story