पश्चिम बंगाल

Kolkata: ट्रेन सेवा बाधित होने से सियालदह मेन शाखा में यात्रियों का जनजीवन प्रभावित

Admindelhi1
13 March 2026 5:30 PM IST
Kolkata: ट्रेन सेवा बाधित होने से सियालदह मेन शाखा में यात्रियों का जनजीवन प्रभावित
x

कोलकाता: सियालदह मेन शाखा में शुक्रवार सुबह ट्रेन सेवाएं बाधित हो जाने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दमदम से पहले कई स्टेशनों पर ट्रेनों के खड़े होने की खबर है। आगरपाड़ा और बेलघरिया स्टेशनों पर एक के बाद एक ट्रेन खड़ी रहने से नित्य यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह आगरपाड़ा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर अचानक बैरकपुर–बिबादी बाग लोकल ट्रेन रुक गई। लंबे समय तक ट्रेन खड़ी रहने के कारण कई यात्री ट्रेन से उतर गए।

आगरपाड़ा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो और चार से सियालदह जाने वाली डाउन लाइन की ट्रेनें गुजरती हैं। प्लेटफॉर्म नंबर चार पर ट्रेन खड़ी होने के बावजूद प्लेटफॉर्म नंबर दो से ट्रेनों का संचालन जारी रहा।

यात्रियों का कहना है कि प्लेटफॉर्म नंबर चार की लाइन पर एक के बाद एक कई ट्रेनें खड़ी हो गईं, जिससे वे आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। हालांकि ट्रेन सेवा बाधित होने के कारणों का खबर लिखे जाने तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया था।

Next Story