- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- Kolkata: टीएमसी...
Kolkata: टीएमसी राजनीतिक अकाउंट के आरोप में I-PAC की जांच

कोलकता: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार सुबह राजनीतिक सलाहकार फर्म इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC: आई-पैक) के कोलकाता में सॉल्ट लेक स्थित दफ्तर और इसके प्रमुख प्रतीक जैन के आवास पर छापेमारी की। आईपैक टीएमसी पार्टी का राजनीतिक अकाउंट संभालती है। छापे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी फौरन मौके पर जा पहुंची।
ईडी के सूत्रों ने बताया कि आईपैक के दफ्तर से ईडी टीम ने टीएमसी से जुड़े कागजात ज़ब्त किए थे।, ममता ने उन कागज़ात को ईडी से ले लिया और अपनी गाड़ी में ले गईं। लेकिन इस तथ्य की पुष्टि बाकी है। टीएमसी ने इसे बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया है।
आई-पैक की स्थापना चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने 2014 लोकसभा चुनाव से पहले की थी। 2019 लोकसभा चुनाव के बाद से यह फर्म तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और बंगाल सरकार के साथ काम कर रही है। आई-पैक ने 2021 विधानसभा चुनावों में टीएमसी की सत्ता में वापसी और 2024 लोकसभा चुनावों में पार्टी की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वर्तमान में प्रशांत किशोर पूर्णकालिक राजनीति में सक्रिय हैं। हालांकि प्रशांत किशोर और आई-पैक कभी बीजेपी को भी राजनीतिक सलाह दे चुके हैं।
ये छापेमारी ऐसे समय में हुई है जब राज्य में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मुख्य चुनौती पेश कर रही है। अभिषेक बनर्जी ने बार-बार कहा है कि केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाइयों और आरोपों के बावजूद टीएमसी चौथी बार सत्ता में वापस आएगी।
छापेमारी के समय प्रतीक जैन अपने चौथे तल पर स्थित आवास पर थे और उनसे पूछताछ की जा रही थी। गुरुवार दोपहर के आसपास मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनके आवास पर पहुंचीं।-u0026nbsp;गुरुवार तड़के शुरू हुई छापेमारी सॉल्ट लेक स्थित एक इमारत की 11वीं मंजिल पर स्थित आई-पैक कार्यालय, लाउडन स्ट्रीट पर जैन के आवास और बुर्राबाजार के पोस्टा स्थित एक अन्य व्यापारी के कार्यालय में हुई। रिपोर्ट लिखे जाने के समय तक छापे की प्रक्रिया जारी थी।





