पश्चिम बंगाल

Kolkata: हाई कोर्ट में बाइक बैन पर याचिका पर सुनवाई संभव

Admindelhi1
22 April 2026 4:06 PM IST
Kolkata: हाई कोर्ट में बाइक बैन पर याचिका पर सुनवाई संभव
x

कोलकाता: निर्वाचन आयोग की ओर से बाइक को लेकर जारी प्रतिबंधात्मक निर्देशों को चुनौती देते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया गया है। न्यायमूर्ति कृष्ण राव ने याचिका दायर करने की अनुमति दे दी है। मामले में गुरुवार को सुनवाई होने की संभावना है।

याचिकाकर्ता पक्ष के अधिवक्ता ने अदालत में कहा कि बाइक के उपयोग पर लगाए गए प्रतिबंध से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने मतदान से दो दिन पहले से बाइक चलाने पर कई तरह की पाबंदियां लगाई हैं। मंगलवार को जारी अधिसूचना में कहा गया कि मतदान से दो दिन पहले से किसी भी प्रकार की बाइक रैली की अनुमति नहीं होगी।

इसके अलावा शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक बाइक चलाने पर रोक रहेगी। मतदान के दिन भी बाइक संचालन के लिए कई नियमों का पालन करना होगा। हालांकि कुछ निर्धारित श्रेणियों को इन प्रतिबंधों से छूट दी गई है।

निर्वाचन आयोग की इसी निर्देशिका को अब न्यायालय में चुनौती दी गई है।

Next Story