पश्चिम बंगाल

Kolkata: राज्यपाल आर एन रवि ने ईद-उल-अजहा की बधाई दी

Admindelhi1
28 May 2026 2:50 PM IST
Kolkata: राज्यपाल आर एन रवि ने ईद-उल-अजहा की बधाई दी
x
राज्यपाल आर एन रवि ने भाईचारे और शांति का संदेश दिया

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर एन रवि ने गुरुवार को ईद-उल-अजहा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह त्योहार आपसी सौहार्द, भाईचारे और एकता की भावना को और मजबूत करे।

राज्यपाल ने अपने संदेश में सभी लोगों के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा का यह पावन पर्व समाज में प्रेम और सद्भाव का संदेश फैलाए।

अपने पोस्ट में उन्होंने “ईद मुबारक” और “बकरीद” हैशटैग का भी इस्तेमाल किया।

Next Story