- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- Kolkata: राज्यपाल ने...
Kolkata: राज्यपाल ने धर्मेंद्र के निधन पर शोक प्रकट किया

कोलकाता: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन ने फिल्म जगत को शोकस्तब्ध कर दिया है। उनके निधन पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
राज्यपाल के विशेष दायित्वप्राप्त अधिकारी की ओर से जारी संदेश में कहा गया, “धर्मेंद्र जी के निधन पर माननीय राज्यपाल शोक संतप्त परिवार और इस महान फिल्म व्यक्तित्व के लाखों प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। धर्मेंद्र जी ने अपने जीवनकाल में अनेकों किरदारों को जीवंत किया और अपनी आइकॉनिक भूमिकाओं के माध्यम से भारतीय सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ गए। वे एक बहुमुखी कलाकार थे, जिन्होंने एक्शन, कॉमेडी, रोमांस सहित हर शैली में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता।”
राज्यपाल ने अपने प्रतिनिधि के रूप में अपने पुत्र बसुदेव बोस को अंतिम संस्कार में शामिल होने और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए भेजा है।
अभिनेता धर्मेंद्र लंबे समय से उम्रजनित बीमारियों से जूझ रहे थे। कुछ दिन पहले उनके निधन की अफवाहें भी फैली थीं, जिन्हें परिवार ने खंडन करते हुए बताया था कि उनकी तबीयत में सुधार हुआ है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी देकर घर भी ले जाया गया था, लेकिन अंततः वे जीवन से जंग हार गए। ओम शांति।





