पश्चिम बंगाल

Kolkata: कसबा में गोलीबारी की घटना, युवक घायल

Admindelhi1
27 Nov 2025 2:02 PM IST
Kolkata: कसबा में गोलीबारी की घटना, युवक घायल
x

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक बुधवार रात लगभग 11 बजे कसबा के प्रान्तिक पल्ली इलाके में 18 वर्षीय अभिजित नाइया नाम के युवक पर गोली चलाई गई। गोली उसके बाएं हाथ की हथेली में लगी। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रात में प्रान्तिक पल्ली में दो दोस्तों के बीच झगडा हुआ और उसी दौरान गोली चल गई। जांचकर्ताओं का अनुमान है कि झगडे के बीच अभिजित के साथ मौजूद युवक ने ही गोली चलाई। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोलीबारी से पहले दोनों के बीच जोरदार बहस हो रही थी।

पुलिस ने घटनास्थल से खाने के पैकेट और शराब की बोतल बरामद की है। गुरुवार सुबह नौ बजे तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी और गोलीबारी की असली वजह का भी पता नहीं चल पाया है। पिछले वर्ष 15 नवम्बर 2024 को भी कसबा में गोली चली थी, जब वार्ड संख्या 108 के काउंसिलर सुशांत घोष को निशाना बनाया गया था। उस मामले में बिहार से शूटर को बुलाए जाने की कडियां भी सामने आई थीं। उस घटना के एक वर्ष पूरा होने से पहले ही उसी इलाके में कुछ सौ मीटर की दूरी पर फिर गोलीबारी होने से सुरक्षा व्यवस्था पर नए सिरे से सवाल खडे हो रहे हैं।

Next Story