- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- Kolkata: मेट्रो में...
पश्चिम बंगाल
Kolkata: मेट्रो में तकनीकी गड़बड़ी की आशंका, धुआं निकलने से दहशत
Admindelhi1
20 Jun 2026 1:08 PM IST

x
"यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, मची अफरा-तफरी"
कोलकाता: कोलकाता मेट्रो में शुक्रवार क ट्रेन के कोच से धुआं निकलने की घटना हुई, जिससे वहां मौजूद यात्री कुछ देर के लिए दहशत में आ गये। मेट्रो रैक की बागी के नीचे से धुआं निकलते देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
सूत्रों के अनुसार, जैसे ही मेट्रो रवींद्र सरोवर स्टेशन पर प्रवेश किया बोगी के नीचे से धुआं निकलते देखा गया। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति से निपटने के लिए उक्त मेट्रो रैक को तुरंत खाली करा दिया गया। चालक दल ने मामले की जांच की। घटना के चलते कुछ समय के लिए मेट्रो सेवा बाधित रही।
बताया जा रहा है कि लगभग 11 मिनट के बाद मेट्रो सेवा सामान्य हो गई। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। खबर लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं है कि मेट्रो में धुआं किस वजह से निकला।
Tagsकोलकातामेट्रोतकनीकीगड़बड़ीआशंकाधुआंदहशतKolkataMetrotechnical glitchapprehensionsmokepanicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





