पश्चिम बंगाल

Kolkata: दिलीप घोष ने चुनावी रणनीति पर विश्वास जताया, भाजपा की जीत पर राजनीतिक बयान

Admindelhi1
16 March 2026 3:32 PM IST
Kolkata: दिलीप घोष ने चुनावी रणनीति पर विश्वास जताया, भाजपा की जीत पर राजनीतिक बयान
x

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी, ऐसा दावा पार्टी नेता दिलीप घोष ने किया है।

सोमवार सुबह कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग को भरोसा है कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होंगे। उन्होंने कहा, “हम भी आश्वस्त हैं कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से होगा।”

दो चरणों में चुनाव कराए जाने के सवाल पर घोष ने कहा कि गर्मी के मौसम में कई चरणों में चुनाव होने से आम लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि चुनाव लंबा खिंचने पर समस्याएं बढ़ती हैं।

घोष ने यह भी दावा किया कि इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिलेगी।

Next Story