- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- Kolkata: अवैध टोल और...
Kolkata: अवैध टोल और सिंडिकेट पर शिकंजा, शिकायत के लिए हेल्पलाइन शुरू

कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए चार अलग-अलग टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार हेल्पलाइन नंबरों का शुभारंभ किया। राज्य सरकार का कहना है कि इन नंबरों पर दर्ज शिकायतें सीधे प्रशासन तक पहुंचेंगी और उन पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
सरकार के अनुसार, राज्य के किसी भी हिस्से से लोग सप्ताह के सातों दिन, चौबीसों घंटे इन टोल फ्री नंबरों पर बिना किसी शुल्क के शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
कटमनी मांगने, निर्माण सामग्री से जुड़े सिंडिकेट के दबाव, सड़कों पर अवैध टोल या रोड टैक्स वसूली और अवैध शराब की बिक्री जैसी शिकायतों के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर निर्धारित किए गए हैं।
चारों टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं:
कटमनी संबंधी शिकायत: 155334
सिंडिकेट अपराध संबंधी शिकायत: 155335
अवैध रोड टैक्स और टोल वसूली: 155337
अवैध शराब की बिक्री: 155339
सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य आम लोगों को भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सीधे शिकायत दर्ज कराने का आसान माध्यम उपलब्ध कराना है, ताकि शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।





