- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- Kolkata: नेपाल आपदा को...
Kolkata: नेपाल आपदा को लेकर सीएम सक्रिय, परिजनों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में किया संवाद

कोलकाता: नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित पश्चिम बंगाल के लापता लोगों के परिजनों से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। मुख्यमंत्री ने भवानी भवन से प्रभावित परिवारों का हाल जाना और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से शनिवार को जारी जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार नेपाल में फंसे या प्रभावित पश्चिम बंगाल के नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस संबंध में भारतीय दूतावास और नेपाल प्रशासन के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़ी है। सरकार की ओर से लापता लोगों की जानकारी जुटाने और उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय किया जा रहा है।





