पश्चिम बंगाल

Kolkata: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सावरकर जयंती पर किया नमन

Admindelhi1
28 May 2026 3:00 PM IST
Kolkata: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सावरकर जयंती पर किया नमन
x
शुभेंदु अधिकारी ने सावरकर के विचारों को बताया प्रेरणादायक

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सावरकर के योगदान और राष्ट्रभक्ति को याद किया।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता वीर सावरकर के अतुलनीय बलिदान, अदम्य साहस और मातृभूमि के प्रति समर्पण ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को नई प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए सावरकर द्वारा किए गए संघर्ष और त्याग आज भी लाखों राष्ट्रवादियों को प्रेरित करते हैं।

उन्होंने सावरकर को दूरदर्शी विचारक और महान स्वतंत्रता सेनानी बताते हुए कहा कि उनका जीवन देशभक्ति, साहस और राष्ट्रसेवा का प्रतीक है।

गौरतलब है कि विनायक दामोदर सावरकर को “स्वातंत्र्यवीर सावरकर” के नाम से भी जाना जाता है। वे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख क्रांतिकारियों में शामिल थे। उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ कई आंदोलनों में भाग लिया और अपने विचारों तथा लेखन के जरिए युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने का काम किया।

Next Story