पश्चिम बंगाल

Kolkata: गंगासागर यात्रियों की सुविधा के लिए भूकैलाश कल्याण केंद्र सक्रिय

Admindelhi1
2 Jan 2026 2:46 PM IST
Kolkata: गंगासागर यात्रियों की सुविधा के लिए भूकैलाश कल्याण केंद्र सक्रिय
x

कोलकाता: गंगासागर जाने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए भूकैलाश कल्याण केंद्र ने बाबूघाट स्थित आउट्राम घाट पर सेवा कार्य शुरू कर दिया है। यहां लगाए गए कैंप में श्रद्धालुओं के लिए भोजन और प्राथमिक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

भूकैलाश कल्याण केंद्र के जनरल सेक्रेटरी सीताराम राय ने बताया कि नए साल की शुरुआत से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं और भोजन सेवा का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सेवा कार्य सात जनवरी तक चलेगा, इसके बाद गंगासागर मेले के दौरान शिविर के माध्यम से सेवाएं जारी रहेंगी।

एसआईआर के दौरान बंगाल में जुलाई 2025 के बाद जारी आवासीय प्रमाण पत्र जांच के दायरे में ये खबर भी पढ़े : एसआईआर के दौरान बंगाल में जुलाई 2025 के बाद जारी आवासीय प्रमाण पत्र जांच के दायरे में

सीताराम राय लंबे समय से समाज सेवा से जुड़े हुए हैं। गंगासागर मेले के दौरान वह हर साल बाबूघाट के आउट्राम घाट पर इमरजेंसी मेडिकल यूनिट और अस्पताल संचालित करते हैं। उनके संगठन के माध्यम से 1996 से लगातार मकर संक्रांति के अवसर पर तीर्थ यात्रियों की सेवा की जा रही है। राय ने कहा कि यह सेवा कार्य गंगा की धारा की तरह वर्षों से निरंतर चलता आ रहा है।

Next Story