पश्चिम बंगाल

Kolkata: टीएमसी कार्यकर्ताओं की मौत के बाद अभिषेक का दौरा

Admindelhi1
30 May 2026 7:02 PM IST
Kolkata: टीएमसी कार्यकर्ताओं की मौत के बाद अभिषेक का दौरा
x
अभिषेक करेंगे हिंसा प्रभावित परिवारों का हालचाल

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को मिली हार के करीब एक महीने बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी एक बार फिर सक्रिय होने वाले हैं। शनिवार से वह चुनाव बाद हिंसा में मारे गए पार्टी कार्यकर्ताओं के परिजनों से मुलाकात शुरू करेंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, अभिषेक सबसे पहले सोनारपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में जाकर दिवंगत कार्यकर्ता संजू कर्मकार के परिवार से मिलेंगे। इसके बाद वह बेलेघाटा में विश्वजीत पटनायक के परिजनों से मुलाकात करेंगे।

विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद अभिषेक बनर्जी सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम दिखाई दिए। हालांकि, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर हुई कई महत्वपूर्ण बैठकों में उनकी उपस्थिति रही। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी।

इस बीच, फलता उपचुनाव में प्रचार से दूरी बनाए रखने और तृणमूल कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद अभिषेक के चर्चित ‘डायमंड हार्बर मॉडल’ को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पार्टी के कुछ नेताओं ने चुनावी रणनीति और प्रबंधन को लेकर असंतोष भी जताया है।

बेलेघाटा के विधायक कुणाल घोष ने भी चुनाव के दौरान अभिषेक की सीमित सक्रियता पर नाराजगी व्यक्त की थी। ऐसे में उनका यह दौरा राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था में कटौती के बाद यह पहला अवसर होगा जब अभिषेक किसी राजनीतिक कार्यक्रम के लिए कालीघाट से बाहर निकलेंगे।

Next Story