पश्चिम बंगाल

Kolkata: ममता बनर्जी से जुड़े केस की सुनवाई में तनावपूर्ण माहौल

Admindelhi1
14 May 2026 6:18 PM IST
Kolkata: ममता बनर्जी से जुड़े केस की सुनवाई में तनावपूर्ण माहौल
x
"अदालत में सुनवाई के दौरान ‘चोर’ के नारे लगे"

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट परिसर में उस समय अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ा जब वकीलों के एक वर्ग ने उनके खिलाफ ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए।

जानकारी के अनुसार, ममता बनर्जी पोस्ट-पोल हिंसा से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट में उपस्थित थीं। अदालत में सुनवाई के बाद जैसे ही वह बाहर निकलीं, परिसर में मौजूद कुछ लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।

स्थिति इतनी बिगड़ गई कि सुरक्षा कर्मियों और तृणमूल कांग्रेस की लीगल टीम को उन्हें भीड़ से निकालकर सुरक्षित रूप से वाहन तक पहुंचाना पड़ा। नारेबाजी के बीच ममता बनर्जी को कार तक पहुंचने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।

इस दौरान अदालत परिसर के अंदर भी हलचल देखी गई, जहां सुनवाई के दौरान विभिन्न पक्षों की ओर से तीखी दलीलें रखी गईं। कुछ अधिवक्ताओं ने हिंसा और अवैध निर्माण को लेकर गंभीर आरोप लगाए, जबकि सरकारी पक्ष ने कहा कि कई आरोप बिना पर्याप्त आधार के लगाए जा रहे हैं।

सरकारी पक्ष ने अदालत से जांच के लिए समय देने की मांग की, वहीं याचिकाकर्ता पक्ष ने कहा कि राज्य में पोस्ट-पोल हिंसा लगातार जारी है और सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

सुनवाई के बाद मामले में निर्णय सुरक्षित रख लिया गया है।

Next Story