- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- Kharagpur: परीक्षा को...
Kharagpur: परीक्षा को देखते हुए रेलवे ने बढ़ाई सुविधा, हावड़ा-रूपसा के बीच स्पेशल मेमू

खड़गपुर: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल ने हावड़ा और रूपसा के बीच तीन जोड़ी विशेष मेमू ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें अगस्त में निर्धारित तिथियों पर चलेंगी।
रेलवे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार, गाड़ी संख्या 08001 और 08003 हावड़ा से शाम 6:00 बजे तथा रात 11:55 बजे प्रस्थान कर क्रमशः रात 10:40 बजे और अगले दिन सुबह 5:35 बजे रूपसा पहुंचेगी। इन दोनों ट्रेनों का संचालन 02, 03, 04, 05, 08, 09, 10, 11, 12 और 13 अगस्त को होगा।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08005 हावड़ा से सुबह 8:30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1:00 बजे रूपसा पहुंचेगी। यह ट्रेन 03, 04, 05, 06, 09, 10, 11, 12 और 14 अगस्त को चलेगी।
वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 08002 रूपसा से दोपहर 12:45 बजे चलकर शाम 5:20 बजे हावड़ा पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 08004 शाम 4:25 बजे प्रस्थान कर रात 9:10 बजे हावड़ा पहुंचेगी, जबकि गाड़ी संख्या 08006 रात 8:20 बजे चलकर अगले दिन रात 1:00 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इन तीनों ट्रेनों का संचालन 03, 04, 05, 06, 09, 10, 11, 12, 13 और 14 अगस्त को होगा।
इन विशेष ट्रेनों का ठहराव मेचेदा, पांसकुड़ा, खड़गपुर और जलेश्वर स्टेशनों पर होगा।





