पश्चिम बंगाल

Kharagpur: सभी समुदायों पर समान रूप से लागू होंगे कानून : दिलीप घोष

Admindelhi1
17 May 2026 9:32 PM IST
Kharagpur: सभी समुदायों पर समान रूप से लागू होंगे कानून : दिलीप घोष
x
दिलीप घोष ने कहा- सबके लिए एक समान कानून व्यवस्था

खड़गपुर: पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में चल रहे माता पूजा उत्सव के दौरान लगाए गए बड़े ध्वनि बॉक्स और तेज आवाज को लेकर उठे सवालों पर भाजपा नेता दिलीप घोष ने प्रतिक्रिया दी है।

पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने कहा— “कोई भी कानून के बाहर नहीं है सिर्फ मस्जिद ही नहीं मैं खड़गपुर वासी को भी निवेदन करता हूं, कि यहां माता पूजा के नाम पर, बहुत ज्यादा शोर शराबा होता है, पूजा शांति से भक्ति के साथ होना चाहिए।

उन्होंने कहा हम भी जाते हैं पूजा भी करते हैं, ऐसा वातावरण ना हो कि डरा हुआ दिखें, बीमार हो जाएं। लोग बच्चे बूढ़े, सुंदर और पवित्र वातावरण में पूजा होना चाहिए। सरकार की भी सहयोग मिलेगी, इसीलिए कोई भी समुदाय अथवा धर्म के लोग हैं कानून के भीतर रहकर व्यवस्था करें, नहीं तो कानून का हाथ बहुत लंबा है कहीं भी पहुंच सकता है आप तो देख ही रहे हैं। इसलिए मजबूर ना करें सरकार को कोई भी कड़े फैसले लेने के लिए, चाहे आसनसोल हो कोलकाता में कहीं भी हो। कानून के बाहर, कानून के ऊपर अगर कोई काम करने की कोशिश करता है तो कोशिश ना करें, हमको सुधारना आता है।

उन्होंने यह बयान खड़गपुर में माता पूजा के दौरान बड़े स्तर पर लगाए गए ध्वनि यंत्रों और उससे उत्पन्न शोर-शराबे को लेकर पत्रकारों के सवाल के जवाब में दिया।

Next Story