पश्चिम बंगाल

Kharagpur: खड़गपुर में फुटपाथों को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

Admindelhi1
17 Jun 2026 11:57 AM IST
Kharagpur: खड़गपुर में फुटपाथों को कराया गया अतिक्रमण मुक्त
x

खड़गपुर: पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर शहर को अतिक्रमण और जाम की समस्या से मुक्त करने के लिए मंगलवार को खड़गपुर टाउन पुलिस और खड़गपुर टाउन ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। यह अभियान शहर के व्यस्त इंदा ओटी रोड इलाके में चलाया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से फुटपाथ और सड़क के हिस्से पर कब्जा कर यातायात बाधित किया जा रहा था, जिससे जाम की स्थिति बन रही थी और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सूचना पाकर ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और अभियान चलाकर फुटपाथ व सड़क से अवैध कब्जा हटाया। साथ ही लोगों को फुटपाथ खाली रखने और यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक भी किया गया।

ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में फुटपाथ या सड़क पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा अथवा यातायात बाधित करने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Next Story