पश्चिम बंगाल

Kharagpur: खड़गपुर मंडल में टिकट निरीक्षण का व्यापक अभियान

Admindelhi1
17 Nov 2025 2:32 PM IST
Kharagpur: खड़गपुर मंडल में टिकट निरीक्षण का व्यापक अभियान
x

खड़गपुर: खड़गपुर मंडल के तहत रविवार को विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान खड़गपुर–बालेश्वर–खड़गपुर और खड़गपुर–हावड़ा–खड़गपुर मार्गों की कई प्रमुख ट्रेनों में एक साथ संचालित हुआ। दक्षिण पूर्व रेलवे की टीमों ने विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों में सघन जांच करते हुए कुल 345 बिना टिकट व अनियमित यात्रा के मामले पकड़े।

इस कार्रवाई के दौरान यात्रियों से कुल दो लाख 16 हजार 140 रुपए का जुर्माना रेलवे अधिनियम के तहत वसूला गया। अधिकारियों के अनुसार, नियमित यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

खड़गपुर मंडल ने बताया कि रेलवे का उद्देश्य स्वच्छ, सुरक्षित और जिम्मेदार यात्रा माहौल बनाना है, ताकि सभी वास्तविक यात्रियों को बेहतर सेवाएं मिल सकें। दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों से नियमों का पालन करने और वैध टिकट के साथ यात्रा करने की अपील की है।

Next Story