पश्चिम बंगाल

Kharagpur: खड़गपुर रेल मंडल में आयोजित हुई निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

Admindelhi1
13 Nov 2025 4:09 PM IST
Kharagpur: खड़गपुर रेल मंडल में आयोजित हुई निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
x

खड़गपुर: आइए, हम अपनी आने वाली पीढ़ी में ईमानदारी और पारदर्शिता के संस्कार विकसित करें!- इसी संदेश को साकार करने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के उपलक्ष्य में विभिन्न रेलवे विद्यालयों के छात्रों के बीच निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारी के मूल्यों को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल नौ विजेता छात्रों को बुधवार, 12 नवम्बर 2025 को मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) खड़गपुर द्वारा सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह खड़गपुर मंडल कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर डीआरएम ने कहा कि नैतिकता, ईमानदारी और पारदर्शिता जीवन के ऐसे मूल्य हैं जो व्यक्ति को सशक्त और समाज को सुदृढ़ बनाते हैं। आने वाली पीढ़ी को इन सिद्धांतों के प्रति जागरूक करना हम सबका कर्तव्य है।

Next Story