पश्चिम बंगाल

Kharagpur: दिलीप घोष ने भाजपा की जीत को बताया संतोषजनक

Admindelhi1
5 May 2026 1:34 PM IST
Kharagpur: दिलीप घोष ने भाजपा की जीत को बताया संतोषजनक
x

खड़गपुर: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीद के मुताबिक जीत मिली हैं। लोगों ने भाजपा को बहुत आशीर्वाद दिया है। यह बात भाजपा नेता दिलीप घोष ने मंगलवार सुबह खड़गपुर स्टेशन के समीप चाय पे चर्चा के दौरान कही।

उन्होंने भरोसा दिलाया है कि नई सरकार का लक्ष्य अब बंगाल का विकास करना है। उन्होंने शिक्षा और रोजगार पर ध्यान देने का दावा किया है। इस बीच उन्होंने आर.जी. कर का मुद्दा भी उठाया। इस बारे में उन्होंने कहा कि उस घटना ने बंगाल को हिलाकर रख दिया था। जिस तरह अभया की मां का अपमान किया गया, ठीक नहीं है। अब न्याय मिलेगा।

उन्होंने कहा कि हम भी अपने चुनाव क्षेत्र की जीत से बहुत खुश हैं। जब पार्टी ने उन्हें काम दिया, तो बेहतर काम करेंगे।

Next Story