- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- Kharagpur: स्वच्छता और...
Kharagpur: स्वच्छता और अपशिष्ट निपटान को लेकर अभियान चलाया गया

खड़गपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल ने लंबी दूरी की विभिन्न ट्रेनों में तैनात ऑन-बोर्ड हाउसकीपिंग सर्विस कर्मियों को लेकर सोमवार एक विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपशिष्ट निपटान की बेहतर प्रणाली विकसित करना तथा ऑनबोर्ड स्वच्छता मानकों को और सुदृढ़ बनाना है।
मंडल के वाणिज्यिक निरीक्षक एवं टिकट जांच निरीक्षक वोबीएचएस कर्मचारियों तथा पैंट्री कार कर्मियों को यात्रा के दौरान कचरा संग्रह, पृथक्करण और सुरक्षित निपटान की आवश्यक प्रक्रियाओं के बारे में जागरूक कर रहे हैं। साथ ही कोचों तथा स्टेशन परिसर में कचरा कम करने तथा यात्रियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं की जानकारी भी दी जा रही है।
रेलवे मंडल का कहना है कि वह उच्च स्वच्छता मानकों के प्रति प्रतिबद्ध है और सुनिश्चित कर रहा है कि सभी फ्रंटलाइन हाउसकीपिंग एवं खानपान कर्मी निर्धारित अपशिष्ट-प्रबंधन प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करें।
खड़गपुर मंडल ने बताया कि यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने तथा पूरे नेटवर्क में जिम्मेदार अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम और अधिक ट्रेनों में जारी रखे जाएंगे।





