पश्चिम बंगाल

Kathua: किसानों और कृषि सखियों को बताए प्राकृतिक खेती के तरीके

Admindelhi1
19 Sept 2026 10:13 AM IST
Kathua: किसानों और कृषि सखियों को बताए प्राकृतिक खेती के तरीके
x
किसानों और कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती की जानकारी

कठुआ: कृषि विज्ञान केंद्र कठुआ ने ब्लॉक नगरोटा गूजरू के अम्मूवाला स्थित प्राकृतिक खेती मॉडल फार्म में किसानों और कृषि सखियों के लिए प्राकृतिक खेती एवं बीजामृत-जैवामृत तैयार करने पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में केवीके के एसएमएस डॉ. विशाल शर्मा ने प्राकृतिक खेती के सिद्धांत, लाभ और खेत स्तर पर इसके उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती से मिट्टी की सेहत बेहतर करने के साथ बाहरी कृषि इनपुट पर निर्भरता कम की जा सकती है। प्रशिक्षण के दौरान बीजामृत और जैवामृत तैयार करने की विधि, आवश्यक सामग्री, किण्वन अवधि तथा उपयोग की जानकारी देते हुए व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया।

वाईपी-प्प् सुषांत शर्मा ने जैवामृत तैयार करने का प्रदर्शन किया जबकि किसानों को बीज उपचार के लिए बीजामृत के उपयोग की जानकारी दी गई। किसानों और कृषि सखियों ने प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी करते हुए विशेषज्ञों से प्राकृतिक खेती से जुड़े सवाल पूछे। प्रतिभागियों ने किसान मास्टर ट्रेनर जरनैल सिंह के प्राकृतिक खेती मॉडल फार्म का दौरा कर विभिन्न फसलों में प्राकृतिक खेती के व्यावहारिक प्रयोगों की जानकारी भी ली।

Next Story