पश्चिम बंगाल

Kanthi: ऑटो-ट्रैक्टर टक्कर, दो की मौत

Admindelhi1
27 April 2026 11:46 AM IST
Kanthi: ऑटो-ट्रैक्टर टक्कर, दो की मौत
x

कांथी: पूर्व मेदिनीपुर जिले में कांथी-दीघा 116बी राष्ट्रीय राजमार्ग पर घातुआ बांध के कांथी थाना क्षेत्र में रविवार शाम भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, कांथी के घाटुआ इलाके में कांथी की ओर से आ रहे एक ऑटो की सामने से आ रहे मिट्टी लदे ट्रैक्टर से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में घायलों में से एक अन्य व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया।

इस दुर्घटना में कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत कांथी सबडिविजनल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य किया। मृतकों की पहचान बसंती डुलाई (34), निवासी केशवपुर, और मंजू कर (35), निवासी देऊली बंगला के रूप में हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि दुर्घटना कैसे हुई।

घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस सड़क पर अक्सर तेज रफ्तार में वाहन चलने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

Next Story