पश्चिम बंगाल

कलयुगी बेटी का कारनामा: रिटायर्ड रेल कर्मचारी पिता की हत्या की, सिर को बुरी तरह से कुचला

jantaserishta.com
14 Nov 2021 9:32 AM IST
कलयुगी बेटी का कारनामा: रिटायर्ड रेल कर्मचारी पिता की हत्या की, सिर को बुरी तरह से कुचला
x
एक दिल दहला देने वाली घटना घटी जब कलयुगी बेटी ने शन‍िवार को बाप-बेटी के रिश्ते को तार-तार करते हुए अपने खुद के पिता की सिर को बुरी तरह से कुचल कर खून कर दिया.

हुगली: एक रिटायर्ड रेल कर्मचारी की बेटी ड‍िवोर्स लेने के बाद अपने प‍िता के घर रह रही थी. संपत्त‍ि व‍िवाद में उसने अपने प‍िता की ही बेरहमी से हत्या कर दी. यह घटना पश्च‍िम बंगाल के हुगली ज‍िले की है.

हुगली के उत्तरपाड़ा में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी जब कलयुगी बेटी ने शन‍िवार को बाप-बेटी के रिश्ते को तार-तार करते हुए अपने खुद के पिता की सिर को बुरी तरह से कुचल कर खून कर दिया. मृतक व्यक्ति का नाम कालीपदो दास 62 है जो कि एक रिटायर्ड रेल कर्मचारी है.
कालीपद की बेटी केया दास अपने पति से डिवोर्स लेने के बाद अपने इकलौते बेटे अभिषेक अध‍िकारी के साथ अपने पिता के साथ रह रही थी.
चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी डॉ. अरविंद आनंद ने बताया कि पुलिस ने अभि‍युक्त के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के अंतर्गत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके गहन पूछताछ जारी है.
उन्होंने यह भी बताया कि बेटी का बाप के साथ कुछ संपत्ति विवाद चल रहा था जिसके कारण दोनों में विवाद बढ़ते-बढ़ते बेटी ने इस तरह से जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया जबकि केया का बेटा अभिषेक अधिकारी घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है.
पुलिस के प्राथमिक जांच में यह पता चला है कि केया के डिवोर्स के बाद बाप और बेटी में हमेशा अनबन बनी रहती थी. शनिवार को वह अपनी सारी सीमाओं को पार कर गई और बेटी ने गुस्से में आकर बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को तार-तार करते हुए अपने पिता के सिर को ईंट से बुरी तरह से कुचल कर पिता का खून कर दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story