- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- जेपी नड्डा ने बेलूर मठ...
x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : बंगाल दौरे के दूसरे दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार सुबह कोलकाता से सटे हावड़ा में स्थित बेलूर मठ पहुंचे। उन्होंने यहां पूजा अर्चना की और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। नड्डा ने बेलूर मठ के महंत और संतों से भी मुलाकात की।इसके बाद नड्डा ने राज्य के पार्टी सांसदों, विधायकों व पदाधिकारियों के साथ बैठक की। नड्डा दोपहर में दो बजे से कोलकाता के साइंस सिटी सभागार में पार्टी के मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम में कला मंदिर में नागरिक सम्मेलन में वह हिस्सा लेंगे।
सोर्स-jagran
Next Story