- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- कोलकाता में जेबीजी...
पश्चिम बंगाल
कोलकाता में जेबीजी मैराथन का आयोजन, पुलिस कमिश्नर बोले- बड़ी संख्या में मध्यम आयु वर्ग के लोग प्रतिभागी
jantaserishta.com
29 Nov 2026 9:12 AM IST

x
कोलकाता: कोलकाता में रविवार को जेबीजी कोलकाता मैराथन का आयोजन हुआ। कोलकाता पुलिस कमिश्नर अजय नंद ने इस इवेंट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जय बालाजी ग्रुप (जेबीजी) कोलकाता मैराथन के 11वें संस्करण का आयोजन कोलकाता के रेड रोड (मैदान) से शुरू होने वाले रूट पर किया गया। इस बार खास बात यह रही कि इसमें पहली बार 42.195 किमी की पूर्ण मैराथन शामिल की गई।
इस मैराथन को पूर्वी भारत की एकमात्र विश्व एथलेटिक्स ब्रॉन्ज लेबल पूर्ण मैराथन की मान्यता मिली है। यह एआईएमएस, भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) और फिट इंडिया मूवमेंट के मानकों के तहत आयोजित हुई।
कोलकाता पुलिस कमिश्नर अजय नंद ने कहा, "मध्यम आयु वर्ग के लोग काफी बड़ी संख्या में आ रहे हैं और स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर चिंतित हैं। फुल मैराथन एक बहुत ही कठिन इवेंट है, जैसा कि हम सभी जानते हैं। इसलिए इसमें काफी अच्छी भागीदारी है, और कोलकाता में, जैसे एक टाटा इवेंट है - टाटा 25के - यह अब साथ आ गया है। यह शहर के लिए अच्छी बात है। जब ये इवेंट होते हैं, तो बहुत से लोग शामिल होते हैं, और स्वास्थ्य और फिटनेस के बारे में एक सामान्य संदेश जाता है, और लोग इस तरह के इवेंट के माध्यम से शहर से जुड़ते हैं।"
उन्होंने कहा कि दौड़ना और टहलना तो बहुत बेसिक हैं। अलग-अलग लोग अलग-अलग तरीके से स्पोर्ट्स करते हैं। अगर आप 40 मिनट पैदल चलते हैं, तो फिट रहते हैं। कमिश्नर अजय नंद के मुताबिक, ऐसे आयोजनों से सिर्फ दौड़ नहीं होती, बल्कि लोगों में फिटनेस को लेकर जागरूकता बढ़ती है। कोलकाता में 'टाटा 25के' के बाद अब जेबीजी कोलकाता मैराथन का जुड़ना शहर के लिए एक अच्छी खबर है। इससे बड़ी संख्या में लोग एक साथ आते हैं और शहर के साथ एक अलग पहचान बनती है।
TagsKolkata
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





