पश्चिम बंगाल

Jalpaiguri: स्कूल बस और कंटेनर की भिड़ंत, डिवाइडर पर चढ़ी बस

Admindelhi1
17 Sept 2026 8:10 PM IST
Jalpaiguri: स्कूल बस और कंटेनर की भिड़ंत, डिवाइडर पर चढ़ी बस
x
स्कूल बस और कंटेनर की टक्कर से मचा हड़कंप

जलपाईगुड़ी: फूलबाड़ी में गुरुवार शाम एक निजी स्कूल बस और कंटेनर की टक्कर में बड़ा हादसा टल गया। घटना सिलीगुड़ी-जलगाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बटालियन मोड़ के पास हुई है।हादसे के समय स्कूल बस में कोई छात्र मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।

जानकारी के अनुसार, एक निजी स्कूल बस सिलीगुड़ी से फूलबाड़ी की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक एक गाय सड़क पर आ गई, जिसके चलते बस चालक ने गति कम कर दी। तभी पीछे से आ रहे कंटेनर ने स्कूल बस को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई। वहीं, कंटेनर भी सड़क किनारे स्थित गार्डवॉल से जा टकराया। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना पाकर फूलबाड़ी हाईवे ट्रैफिक आउटपोस्ट और न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Next Story