पश्चिम बंगाल

जलपाईगुड़ी: पुलिस ने गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
19 April 2022 9:36 AM GMT
जलपाईगुड़ी: पुलिस ने गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
x

सिटी क्राइम न्यूज़: फांसीदेवा थाने की पुलिस ने भारी मात्रा में गांजे के साथ एक युवक को मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम मोहम्मद अबीजुल (25) है। युवक जालस निजामताड़ा अंचल के मुंशी बाड़ी क्षेत्र के टामबाडी गांव का रहने वाला है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मादक पदार्थ तस्करी होने की खबर उसकी टीम को मिली। जिसके बाद सुबह सफेद पोशाक की पुलिसकर्मियों ने ग्वालटोली मोड़ में नाका चेकिंग शुरू किया। इस दौरान एक बाइक सवार की तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर युवक के पास से 22 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसके बाद आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित युवक गांजे को बिहार से ले जा रहा था। फांसीदेवा थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Next Story